इस्राईल के साथ अपने राजनायिक संबंध ख़त्म कर सकते हैं: तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53421-इस्राईल_के_साथ_अपने_राजनायिक_संबंध_ख़त्म_कर_सकते_हैं_तुर्की
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि ज़ायोनी शासन द्वारा बैतुल मुक़द्दस को अपनी राजधानी बनाने का प्रयास तुर्की और इस्राईल के बीच राजनायिक संबंधों को ख़त्म कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१७ १६:३८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के साथ अपने राजनायिक संबंध ख़त्म कर सकते हैं: तुर्की

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि ज़ायोनी शासन द्वारा बैतुल मुक़द्दस को अपनी राजधानी बनाने का प्रयास तुर्की और इस्राईल के बीच राजनायिक संबंधों को ख़त्म कर सकता है।

समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्देगान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को संबंधित करते हुए कहा कि बैतुल मुक़द्दस, पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए रेड लाइन है और अमेरिकी दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का उनका प्रयास पूरी दुनिया के मुसलमानों के ग़ुस्से को भड़का देगा।

अर्दोगान ने कहा कि बैतुल मुक़द्दस का मामला हमारे लिए बहुत ही संवेदनशील है और अगर बैतुल मुक़द्दस को अमेरिका की ओर से ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में औपचारिकता प्रदान की गई तो इस्तांबुल इसके ख़िलाफ़ इस्लामी सहयोग संगठन की आपातकालीन बैठक बुलाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि बुधवार को ट्रम्प बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में घोषित कर सकते हैं।

इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने वाशिंग्टन द्वारा सीरिया के कुर्द लड़ाकों को हथियार भेजे जाने पर आपत्ति जाताते हुए कहा कि हम अमेरिका को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि वह हमारी सीमा के पास एक आतंकवादी सरकार का गठन करे। (RZ)