अंसारुल्लाह के समर्थन में यमनी जनता का विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53473-अंसारुल्लाह_के_समर्थन_में_यमनी_जनता_का_विशाल_प्रदर्शन
यमन की राजधानी सनआ में लाखों की संख्या में एकत्रित होकर यमनी जनता ने एक बार फिर अंसारुल्लाह के समर्थन में नारे लगाए और अंतिम सांस तक अंसरुल्लाह का साथ देने की घोषणा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१७ १६:१६ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह के समर्थन में यमनी जनता का विशाल प्रदर्शन

यमन की राजधानी सनआ में लाखों की संख्या में एकत्रित होकर यमनी जनता ने एक बार फिर अंसारुल्लाह के समर्थन में नारे लगाए और अंतिम सांस तक अंसरुल्लाह का साथ देने की घोषणा की।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के षड़यंत्रों की विफलता के बाद अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी की अपील पर सनआ में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए थे।

इस विशाल प्रदर्शन की सबसे विशेष बात यह रही कि अंसारुल्लाह आंदोलन के अधिकारियों के अलावा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ऐसे प्लेकार्ड उठा रखे थे जिनपर अमेरिकी और इस्राईली उत्पादों के बहिष्कार के नारे लिखे हुए थे और साथ ही प्रदर्शनकारी अमेरिकी नीतियों और उसकी नीतियों को क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाले एजेंट देशों के ख़िलाफ़ जमकर नारे लगा रहे थे।

लाखों प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यमन की उच्च क्रांतिकारी परिषद के प्रमुख मोहम्मद अली अलहूसी ने कहा कि आक्रमणकारी और साम्राजवादी शक्तियों से मुक़ाबला करना यमनी जनता की महत्वपूर्ण विशेषता और पहचान है। उन्होंने कहा कि आज जनता ने एक बार फिर एकजुट होकर देश के ख़िलाफ़ साज़िश करने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा मारा है। (RZ)