क़ुद्स के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक
-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की फ़ाइल फ़ोटो
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के क़ुद्स शहर को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फ़ैसले की समीक्षा के लिए शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक होने जा रही है।
इरना के अनुसार, यह आपात बैठक सुरक्षा परिषद के 8 देशों के मांग पर होने जा रही है।
बोलिविया, मिस्र, फ्रांस, इटली, सेनेगल, स्वीडन, ब्रिटेन और उरुग्वे वे 8 देश है जिन्होंने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में स्वीडन के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा कि 8 देशों ने जापान से मांग की है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सुरक्षा परिषद बुलाए ताकि वह इस बारे में रिपोर्ट दें।
जापान दिसंबर के महीने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सामयिक अध्यक्ष है।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्षेत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध के बावजूद बुधवार को एलान किया कि वह क़ुद्स को ज़ायोनी शासन की राजधानी मानते हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्रम्म के इस क़दम की आलोचना करते हुए इसे असार्थक बताया। (MAQ/N)