हमास ने बनाया अपना टैंक
हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने टैंक बना लिया है जिसका सोमवार को अनावरण किया गया।
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के इस टैंक की डीज़ाइनिंग से लेकर निर्माण तक का पूरा काम उसकी सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेड के प्रतिभावान जियालों ने किया है।
इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम के प्रवक्ता अबू उबैदा ने इस टैंक के अनावरण समारोह में भाग लेकर दुनिया को हमास की इस सैन्य उपलब्धि से अवगत करवाया।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सोमवार को न्यूयॉर्क टाइम्ज़ में प्रकाशित लेख में लिखा है कि हर प्रकार के अतिग्रहण के ख़िलाफ़ प्रतिरोध, इंसान की प्रवृत्ति में है और अतिग्रहणकारी ज़ायोनियों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध, फ़िलिस्तीनियों का अधिकार है।
राष्ट्रसंघ महासचिव बान की मून के इस बयान पर ज़ायोनियों ने कड़ी आपत्ति जतायी है। ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने दावा किया कि बान की मून अपने इस बयान से इस्राइलियों के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाही को सही ठहराना चाहते हैं। (MAQ/N)