इराक़ी सेना की कार्यवाही, इराक़ - सीरिया सीमा पर दर्जनों आतंकी ढेर
Dec ०९, २०१७ ०९:२१ Asia/Kolkata
इराक़ी सेना ने सीरिया से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यवाही करके 16 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया से लगे सीमावर्ती क्षेत्र अलजज़ीरा के मरुस्थलीय क्षेत्रों में बमबारी की।
इसी मध्य अलजज़ीरा क्षेत्र के अभियान के कमान्डर जनरल अब्दुल अमीर रशीद यारल्लाह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने अंबार और नैनवा प्रांत के बीच स्थित अलजज़ीरा क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ने के लिए व्यापक अभियान आरंभ कर दिया है।
इराक़ी सेना के कमान्डर के अनुसार यह अभियान, अलजज़ीरा और फ़ुरात से आतंकियों को खदेड़ने के दूसरे चरण का भाग है। (AK)
टैग्स