दाइश की पूर्ण पराजय पर आज पूरे इराक में छुट्टी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53647-दाइश_की_पूर्ण_पराजय_पर_आज_पूरे_इराक_में_छुट्टी
इराक के प्रधानमंत्री ने आतंकवादी गुट दाइश के मुकाबले में मिलने वाली अंतिम विजय पर रविवार 10 दिसंबर को आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१७ ०५:२५ Asia/Kolkata
  • दाइश की पूर्ण पराजय पर आज पूरे इराक में छुट्टी

इराक के प्रधानमंत्री ने आतंकवादी गुट दाइश के मुकाबले में मिलने वाली अंतिम विजय पर रविवार 10 दिसंबर को आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हैदर अलएबादी ने आतंकवादी गुट दाइश के मुकाबले में इराकी जनता को मिलने वाली अंतिम जीत की घोषणा करते हुए कहा कि हमें हर लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिये।

अलएबादी ने इसी प्रकार इराक के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी के उस एतिहासिक फत्वे की प्रशंसा की जो आतंकवादी गुट दाइश के अंत का कारण बना।

इसी प्रकार अलएबादी ने कहा कि इतिहास इस बात को याद रखेगा कि सबसे कठिन समय में धर्म के वरिष्ठ नेतृत्व ने इराक की रक्षा की।

ज्ञात रहे कि 10 जून वर्ष 2014 को आतंकवादी गुट दाइश द्वारा इराक के मूसिल नगर पर कब्ज़ा कर लेने और इस गुट द्वारा इराक के दूसरे क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने के प्रयास के बाद इराक के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू सैयद अली सीस्तानी ने एक फत्वा जारी किया जिसमें उन्होंने दाइश से मुकाबले को जेहाद कहा और समस्त इराकियों का आह्वान किया था कि वे हथियार उठायें और आतंकवादियों का मुकाबला करें।

इस फत्वे के बाद इराक के हज़ारों लोगों ने स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का गठन किया और इस देश की सेना के साथ मिलकर आतंकवादी गुट दाइश का मुकाबला किया और इराक के विभिन्न क्षेत्रों से दाइश का अंत कर दिया। MM