ट्रम्प का फैसला, इस्राईल के अंत की शुरूआत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53665-ट्रम्प_का_फैसला_इस्राईल_के_अंत_की_शुरूआत
हमास का कहना है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में नेतनयाहू का फैसला, इस्राईल के अंत की शुरूआत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१७ १२:२१ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प का फैसला, इस्राईल के अंत की शुरूआत

हमास का कहना है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में नेतनयाहू का फैसला, इस्राईल के अंत की शुरूआत है।

हमास के नेता ख़ालिद मशअल ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का निर्णय वास्तव में अवैध ज़ायोनी शासन के अंत का कारण बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिरोध के शत्रु यह समझ रहे हैं कि ट्रम्प के फैसले के संबन्ध में विरोध प्रदर्शन स्थाई हैं और वे जल्द ही समाप्त हो जाएंगे।  ख़ालिद मशअल ने कहा कि इसके विपरीत शुक्रवार के आक्रोष दिवस ने वास्तविकता को सिद्ध कर दिया।  उन्होंने कहा कि अंत में अमरीकी इस फैसले को वापस लेने के लिए बाध्य होंगे।  इसी बीच हमास के प्रवक्ता सामी अबूज़हरी ने कहा है कि सांठगांठ की वार्ता, अब पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति ने 6 दिसंबर को एलान किया था कि वे बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देते हैं।  ट्रम्प के इस निर्णय का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध किया जा रहा है।