दाइश पर इराक़ की अंतिम सफलता का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53681-दाइश_पर_इराक़_की_अंतिम_सफलता_का_एलान
क्षेत्र में दाइश के ख़िलाफ़ सफलता का क्रम जारी है और सीरिया में दाइश की पूरी तरह हार के एलान के कुछ समय बाद इराक़ से यह ख़बर आ रही है कि इस देश ने दाइश पर पूरी तरह विजय हासिल कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१७ १३:५० Asia/Kolkata

क्षेत्र में दाइश के ख़िलाफ़ सफलता का क्रम जारी है और सीरिया में दाइश की पूरी तरह हार के एलान के कुछ समय बाद इराक़ से यह ख़बर आ रही है कि इस देश ने दाइश पर पूरी तरह विजय हासिल कर ली है।

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने बल दिया कि सबसे बड़ी सफलता एकता और इराक़ की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा रही है। इराक़ में दाइश पर अंतिम सफलता का एलान आतंकवाद से निपटने में इराक़ियों का एक और सफल कारनामा समझा जाता है। इराक़ी जनता, सेना और सरकार के आपसी सहयोग व समनवय से इस देश में दाइश का विनाश हुआ।

इराक़ में दाइश की हार से उसके समर्थकों में ख़ास तौर पर अमरीका जो इराक़ में अपने समीकरण को उलटता देख रहा है, इस देश में नई साज़िश रचने की कोशिश कर रहा है। दाइश अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इराक़ और सीरिया में अस्थिरता लाने के लिए इन देशों में हत्या व नीचता पर उतर आया है। इस संबंध में अमरीकी वेबसाइट ‘नेश्नल इंट्रेस्ट’ ने सूचना दी है कि इराक़ और सीरिया में हार के बाद दाइश ने अपनी रणनीति बदल दी है और उसने अपने वजूद को बाक़ी रखने के लिए आतंकवादी हमलों में तेज़ी लाने और भूमिगत व साइबर क्षेत्र में गतिविधियां करने की नीति अपनायी है।

क्षेत्र में आतंकियों की नई रणनीति को अमरीका का समर्थन हासिल है और उसकी अगुवाई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ कथित गठबंधन विगत की तरह सीरिया और इराक़ में दाइश की अंदरूनी पंक्तियों के साथ सहयोग कर रहा है। अमरीकी इस समय क्षेत्र में नई साज़िश रचने में लगे हुए हैं और अमरीका, अरबी शासकों और ज़ायोनियों पर आधारित साज़िशी त्रिकोण का क़ुद्स के ख़िलाफ़ फ़ितना इसी दृष्टि से समीक्षा योग्य है। (MAQ/T)