सऊदी अरबः 35 साल बाद हटी सिनेमाघरों से पाबंदी
सऊदी अरब की सरकार ने इस देश में सिनेमाघरों पर लगी पाबंदी हटाने का फैसला किया है। एलान के अनुसार अगले तीन महीनों में दशकों के बाद सऊदी अरब में सेनेमाघर खुल जाएंगे।
सऊदी अरब के सूचना व संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि 35 वर्षों के बाद पहली बार सेनेमाघरों को खोला जा रहा है और सन 2018 के आरंभ से सेनेमाघर खुल जाएंगे।
80 के दशक के आरंभ में सऊदी अरब में कट्टरपंथियों ने इस्लामी संस्कृति व पहचान के लिए खतरे की दुहाई देकर, सिनेमाघरों पर ताला लगवा दिया था। कुछ महीने पहले भी सऊदी अरब के सब से बड़े मुफ़्ती ने चेतावनी दी थी कि अगर देश में सेनेमाघरों को खोला गया तो समाज अनैतिकता और पतन की ओर बढ़ेगा लेकिन उनका फतवा भी अत्याधिक शक्तिशाली क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के फैसले में रुकावट नहीं बना।
मुहम्मद बिन सलमान का दावा है कि वह सऊदी अरब में " संतुलित इस्लाम" लाने का प्रयास कर रहे हैं।
बहुत से इस्लामी बुद्धिजीवियों का कहना है कि " संतुलित इस्लाम" से आशय वह इस्लाम है जिससे अमरीका सहित पश्चिमी देशों को कोई परेशानी न हो।
सऊदी सरकार का अनुमान है कि सन 2030 तक इस देश में 300 से अधिक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर बन जाएगें जिसकी वजह से देश में 30 हज़ार नयी नौकरियां निकलेंगी।
अगस्त में मुहम्मद बिन सलमान ने एलान किया था कि लाल सागर के 50 द्वीपों पर पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे जहां पर काफी " छूट" होगी। (Q.A.)