इराक़, दाइश के अपराधों का एक और नमूना, सामूहिक क़ब्र मिली
इराक़ी सैनिकों ने सेन्जार के इज़दी बाहुल्य क्षेत्र के निकट एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाया है जिसमें चार सौ लोगों के शव पाए गये।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि दाइश के आतंकियों ने इन लोगों की सामूहिक रूप से हत्या करने के बाद इस क़ब्र में एक साथ दफ़्न कर दिया।
इराक़ के स्वास्थ्य और मानवाधिकार मंत्रालयों ने इन शवों की पहचान के लिए डीएनए करने लिए एक विशेष टीम सेन्जार रवाना की है। इराक़ी सुरक्षा बलों ने इससे पहले नैनवा प्रांत से दाइश के आतंकियों को खदेड़ने के बाद नैनवा प्रांत में एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाया था। इस क़ब्र में भी दसियों लोगों के शवों को दफ़्न किया गया था।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश ने वर्ष 2014 में अमरीका और उसके अरब तथा पश्चिमी घटकों के वित्तीय और सामरिक समर्थन से इराक़ के एक बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया और वहां निवासियों पर अनुसरण के लिए दबाव डाला और यदि उनमें से किसी से इन्कार किया तो सामूहिक रूप से उनकी हत्या कर दी जाती थी और उनके शवों को या तो नदी में बहा दिया जाता था या फिर सामूहिक क़ब्रों में दफ़्न कर दिया जाता था। (AK)