सऊदी अरब में कई और राजकुमारों को गिरफ़्तार कर लिया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53987-सऊदी_अरब_में_कई_और_राजकुमारों_को_गिरफ़्तार_कर_लिया_गया
सऊदी अरब के एक पत्रकार ने कुछ और राजकुमारों को गिरफ़्तार किए जाने का रहस्योद्घाटन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१७ १५:३७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में कई और राजकुमारों को गिरफ़्तार कर लिया गया

सऊदी अरब के एक पत्रकार ने कुछ और राजकुमारों को गिरफ़्तार किए जाने का रहस्योद्घाटन किया है।

शुक्रवार को सऊदी लेखक एवं पत्रकार जमाल ने बताया कि कई और सऊदी राजकुमारों को गिरफ़्तार करके रिट्ज़ कार्लटन होटल ले जाया गया है।

ग़ौरतलब है कि यह रियाज़ का वही होटल है, जहां गिरफ़्तार किए सऊदी राजकुमारों को रखा गया है और इस होटल को जेल में बदल दिया गया है।

6 दिसम्बर को सऊदी अटार्नी जनरल ने कहा था कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अब तक 320 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

वास्तव में सऊदी अरब की आले सऊद सरकार वित्तीय अनियमितताओं के बहाने गिरफ़्तार किए जाने वाले राजकुमारों की संपत्ति हड़प रही है, ताकि किसी तरह अभूतपूर्व बजट घाटे को पूरा कर सके। msm