ट्रम्प के फ़ैसले पर प्रदर्शन जारी, ग़ज़्ज़ा में भीषण झड़पें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54115-ट्रम्प_के_फ़ैसले_पर_प्रदर्शन_जारी_ग़ज़्ज़ा_में_भीषण_झड़पें
पूर्वी ग़ज़्ज़ा पट्टी के सीमावर्ती क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों में कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के फ़ैसले पर प्रदर्शन जारी, ग़ज़्ज़ा में भीषण झड़पें

पूर्वी ग़ज़्ज़ा पट्टी के सीमावर्ती क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों में कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार वाॅच टावर और टैकों पर तैनात ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा से मिलने वाली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए और रबड़ की गोलियां चलाईं।

इन झड़पों में प्लास्टिक गोली लगने से छह प्रदर्शनकारी घायल हो गये जबकि कई प्रदर्शनकारियों को दम घुटने की शिकायत हुई।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के बाद से फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले प्रदर्शनों में अब तक सात फ़िलिस्तीनी शहीद और दो हज़ार से अधिक घायल हो चुके हैं। 

ज़ायोनी पुलिसकर्मियों ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया है। (AK)