फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की नई साज़िश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54131-फ़िलिस्तीन_के_ख़िलाफ़_सऊदी_अरब_की_नई_साज़िश
अरब-21 नामक इंटरनेट साइट ने इस बात से पर्दा उठाया है कि सऊदी अरब के युवराज ने पश्चिमी जॉर्डन और बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल के हवाले करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१७ १७:०३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की नई साज़िश

अरब-21 नामक इंटरनेट साइट ने इस बात से पर्दा उठाया है कि सऊदी अरब के युवराज ने पश्चिमी जॉर्डन और बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल के हवाले करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है।

अरब-21 के अनुसार अमेरिकी अख़बारों ने हाल ही में इस बात का रहस्योद्घाटन किया है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस और जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट के किनारे की ज़मीनों को बेचने के लिए फ़िलीस्तीनी प्रशासन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर और अधिक दबाव बढ़ा दिया है।

अमेरिकी शोधकर्ता जेफ़री ऑर्सन द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पश्चिमी जॉर्डन और पश्चिमी तट से अनदेखी के लिए फ़िलीस्तीनी अथॉरिटी को दस अरब डॉलर की राशि देने की पेशकश की है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक़  मुहम्मद बिन सलमान की षड़यंत्रकारी योजनाओं के तहत, वह चाहते हैं कि स्वतंत्र फ़िलिस्तीन राज्य केवल ग़ज़्ज़ा तक ही सीमित हो जाए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने स्वयं ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतन्याहू को भी एक पत्र लिखा है कि सऊदी अरब, अमेरिकी और मिस्र के सहयोग से इस्राईल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुहम्मद बिन सलमान ने छह नवंबर को फ़िलीस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को तुरंत रियाज़ बुलाया था जिसका उद्देश्य ईरान से मुक़ाबले के लिए अरब देशों और अमेरिका के संयुक्त रोडमैप पर फ़िलिस्तीनी प्रशासन को तैयार करना था। (RZ)