बश्शार असद ही सत्ता में बने रहेंगेः फ़्रांस
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि बश्शार असद ही सीरिया की सत्ता में बने रहेंगे।
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां का कहना है कि सीरिया में दाइश की पराजय के बाद वहां की सत्ता में बश्शार असद ही बाक़ी रहेंगे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने कहा कि सीरिया के बारे में उनके देश की नीति वहां पर शांति बनाए रखने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सीरिया संकट का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। मैक्रां ने आशा व्यक्त की है कि दाइश के अंत के बाद सीरिया में पूर्ण रूप से शांति स्थापित हो।
इसी बीच अमरीकी रक्षामंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि जब तक ज़रूरत होगी, अमरीकी सैनिक सीरिया में बने रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि फ़्रांसीसी राष्ट्रपति का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि कुछ पश्चिमी सरकारों ने सीरिया की लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के लिए लगभग 6 वर्षों तक आतंकवादी गुटों का साथ दिया।