हमास, बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की प्राकृतिक राजधानी है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54233-हमास_बैतुल_मुक़द्दस_फ़िलिस्तीन_की_प्राकृतिक_राजधानी_है
सुरक्षा परिषद में बैतुल मुक़द्दस (यरूश्लम) पर मिस्र के प्रस्ताव को अमरीका द्वारा वीटो किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए हमास ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की प्राकृतिक राजधानी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१७ १०:०२ Asia/Kolkata
  • हमास, बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की प्राकृतिक राजधानी है

सुरक्षा परिषद में बैतुल मुक़द्दस (यरूश्लम) पर मिस्र के प्रस्ताव को अमरीका द्वारा वीटो किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए हमास ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की प्राकृतिक राजधानी है।

अमरीका ने सोमवार की रात राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद में बैतुल मुक़द्दस के बारे में प्रस्ताव को वीटो कर दिया था।

मिस्र के इस प्रस्ताव के पक्ष में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में से 14 ने वोट किया, लेकिन अमरीका ने फिर भी इसे वीटो कर दिया।

हमास ने अमरीका के इस क़दम की निंदा करते हुए कहा है कि इससे पता चलता है कि वाशिंग्टन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अपनी ताक़त का दुरुपयोग करता है।

हमास ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने का क़दम नाकाम हो जाएगा और मुसलमान एवं फ़िलिस्तीनी कभी इस पवित्र शहर को अपने हाथ से नहीं जाने देंगे। msm