इराक़ी कुर्दिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54293-इराक़ी_कुर्दिस्तान_में_प्रदर्शनकारियों_पर_हमला_बर्दाश्त_नहीं_किया_जाएगा
इराक़ी कुर्दिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर स्थानीय प्रशासन के हमले में पांच प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद देश के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि अरबील प्रशासन को चाहिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सम्मान करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१७ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • इराक़ी कुर्दिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,

इराक़ी कुर्दिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर स्थानीय प्रशासन के हमले में पांच प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद देश के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि अरबील प्रशासन को चाहिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सम्मान करे।

प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि कुर्दिस्तान इलाक़े के कर्मचारियों की तनख़्वाह न अदा किए जाने का कारण भ्रष्टाचार है।

हैदर अलएबादी ने मंगलवार को अपनी साप्ताहिक बैठक में कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हमला हुआ तो बग़दाद सरकार ख़ामोश नहीं बैठेगी।

ज्ञात रहे कि कुर्दिस्तान के कई इलाक़ों में गत दो दिनों से कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगहों पर सरकारी इमारतों को आग लगा दी।

इराक़ी कुर्दिस्तान के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख नचीरवान बारेज़ानी ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह शांत रहें और एकता बनाए रखें।

इसी बीच इराक़ के राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने कहा कि बग़दाद और अरबील के बीच वार्ता के संबंध में रुचि पायी जाती है और वार्ता प्रक्रिया के लिए व्यापक रूप से कोशिशें जारी हैं।