सऊदी अरब के हमलों में 11 आम नागरिक मारे गये
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण यमनी जनता को भारी खाद्य पदार्थों, दवाओं और आवश्यक चीज़ों की भी कमी का सामना है
सऊदी अरब ने यमनी जनता के खिलाफ अपने पाश्विक हमलों को जारी रखते हुए गत रात्रि भी इस देश के सादा प्रांत में हमला किया जिसमें 11 आम नागरिक हताहत और 8 अन्य घायल हो गये।
सऊदी युद्धक विमान इससे पहले भी बारमबार हमले करके यमनी जनता को हताहत व घायल कर चुके हैं।
सऊदी अरब ने अमेरिकी समर्थन से और संयुक्त राष्ट्रसंघ की चुप्पी की छत्रछाया में 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया है जो अब तक जारी है और इन हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी हताहत और जबकि दसियों हज़ार घायल हो चुके हैं।
इसी प्रकार सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में लाखों यमनी बेघर और यमन की मूलभूत संरचनाएं तबाह हो चुकी हैं।
इसी प्रकार सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण यमनी जनता को भारी खाद्य पदार्थों, दवाओं और आवश्यक चीज़ों की कमी का सामना है और ये हमले और सऊदी अरब की ओर से किये परिवेष्टन यमनी जनता में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने का कारण बने हैं। MM