अमरीका बेईमान मध्यस्थ, फ़िलिस्तीनी अब उसका कोई सुझाव नहीं मानेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54427-अमरीका_बेईमान_मध्यस्थ_फ़िलिस्तीनी_अब_उसका_कोई_सुझाव_नहीं_मानेंगे
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने कहा कि अमरीका बेईमान मध्यस्थ है और शांति प्रक्रिया के मुद्दे पर अब फ़िलिस्तीनी उसका कोई सुझाव नहीं मानेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१७ १३:२२ Asia/Kolkata
  • अमरीका बेईमान मध्यस्थ, फ़िलिस्तीनी अब उसका कोई सुझाव नहीं मानेंगे

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने कहा कि अमरीका बेईमान मध्यस्थ है और शांति प्रक्रिया के मुद्दे पर अब फ़िलिस्तीनी उसका कोई सुझाव नहीं मानेंगे।

महमूद अब्बास ने पेरिस में शुक्रवार को फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरां से मुलाक़ात के बाद कहा कि अमरीका ने साबित कर दिया है कि शांति प्रक्रिया के मामले में वह बेईमान मध्यस्थ है। अब्बास ने बैतुल मुक़द्दस संबंधी प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र में  समर्थन करने वाले देशों को अमरीका की ओर से की दी जाने वाली धमकी की भी कड़ी आलोचना की।

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैकरां ने कहा कि अमरीकी सरकार ने इस मामले में खुद को हाशिए पर पहुंचा दिया है और मैं कोशिश कर रहा हूं कि अमरीका की ग़लती न दोहराऊं।

महमूद अब्बास ने अमरीका के निर्णय के बाद अमरीकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स से अपनी मुलाक़ात का कार्यक्रम रदद कर दिया था।

बताया जाता है कि महमूद अब्बास के ऊर पर फ़िलिस्तीन के भीतर से काफ़ी दबाव है जिसके कारण उन्होंने अमरीका के संबंध में अपना रुख़ काफ़ी कठोर कर लिया है।