मादक पदार्थों के साथ सऊदी शहज़ादा गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54469-मादक_पदार्थों_के_साथ_सऊदी_शहज़ादा_गिरफ़्तार
एक सऊदी शहज़ादे को मादक पदार्थों के साथ बैरूत हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१७ ११:२१ Asia/Kolkata
  • मादक पदार्थों के साथ सऊदी शहज़ादा गिरफ़्तार

एक सऊदी शहज़ादे को मादक पदार्थों के साथ बैरूत हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया है।

सऊदी अरब के शाही परिवार से संबन्ध रखने वाले एक शहज़ादे को मादक पदार्थों के साथ बैरूत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार कर लिया गया।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार बैरूत हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को एक सऊदी शहज़ादे को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ़्तार कर लिया है।  जिस सऊदी शहज़ाद को मादक पदार्थों के साथ हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया उसका नाम "यूसुफ़ बिन सऊद बिन अब्दुल अज़ीज़ आले सऊद" है।  इस शहज़ादे का कहना है कि उनके पास मादक पदार्थ थोड़ी मात्रा में था जो उनके अपने प्रयोग के लिए था।

इससे पहले भी विगत में सऊदी अरब के कुछ शहज़ादों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा जा चुका है।ज्ञात रहे कि एक सऊदी शहज़ाद को 2 नवंबर 2015 को बेरूत हवाई अड्डे पर  Coptagon नामक नशा करने वाली 2 टन गोलियों के साथ गिरफ़्तार किया गया था।