हथियार, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की सुरक्षा की गैरेंटी हैंः क़स्साम ब्रिगेड
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम की सैन्य परिषद ने बल देकर कहा है कि क़स्साम ब्रिगेड के हथियार, फ़िलिस्तीन राष्ट्र का गर्व और फ़िलिस्तीन जनता की आकांक्षाओं और राष्ट्र की सुरक्षा की गैरेंटी हैं।
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम की सैन्य परिषद ने हमास के गठन की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने संदेश में बल दिया कि अमरीका और इस्राईल तथा क्षेत्र में उनके पिछल्लगू देशों के ज़ायोनी शासन के साथ संबंध सामान्य करने की जल्दबाज़ी तथा ज़ायोनी शासन के हित में बैतुल मुक़द्दस की वास्तविकता को बदलने के प्रयास विफल रहेंगे।
क़स्साम ब्रिगेड के बयान में आया है कि प्रतिरोधी बल उन समस्त सैन्य उपलब्धियों की पूरी शक्ति के साथ रक्षा करेंगे जो उन्होंने हालिया वर्षों में प्राप्त की हैं। क़स्साम ब्रिगेड के बयान में आया है कि हमास अपने हथियारों को ज़मीन पर नहीं रखेगा और बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता तक पूरी शक्ति के साथ इस मार्ग को जारी रखेगा।
क़स्साम ब्रिगेड की सैन्य परिषद के बयान में आया है कि हमास अपने गठन की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक मज़बूत क़िले की भांति, फ़िलिस्तीनी आकांक्षाओं को ख़त्म करने के बारे में समस्त षड्यंत्रों और प्रयासों के मुक़ाबले मे डटा हुआ है और समस्त परेशानियों और चुनौतियों के बावजूद अपने मार्ग को जारी रखेगा और अपने वचनों पर प्रतिबद्ध है।
क़स्साम ब्रिगेड की सैन्य परिषद के बयान में बयान में बयान में आया है कि फ़िलिस्तीनी युवाओं को निराश करने और उनके फ़ौलादी इरादों को कमज़ोर करने के दुश्मन के प्रयास विफल रहे हैं। (AK)