स्वयं सेवी बल, क़ानूनी संस्था हैः इब्राहीम जाफ़री
इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने स्वयं सेवी बलों का समर्थन करते हुए कहा कि स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी देश की एक सराकारी सैन्य संस्था है।
इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने सऊदी समाचार पत्र ओकाज़ से बात करते हुए चुनाव में देश की सशस्त्र सेना के भाग के रूप में स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की भागीदारी के क़ानूनी हक़ की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह संस्था भी देश की दूसरी सैन्य संस्थाओं की भांति इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के नेतृत्व में अपने दायित्वों का निर्वाह कर रही है।
श्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि देश की राजनैतिक संस्थाओं को धार्मिक और जातीय विविधता को स्वीकार करते हुए लोकतंत्र के सिद्धांतों पर अमल करना चाहिए।
इराक़ी प्रधानमंत्री कहा कि संविधान का व्यवहारिक होना, देश में एकता की गैरेंटी है और उन्होंने इराक़ में पूरी तरह से लोकतंत्र के व्यवहारिक होने पर बल दिया।
ज्ञात रहे कि इराक़ में संसदीय चुनाव 12 मई 2018 को आयोजित होंगेे। (AK)