ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी युद्धक विमानों के हमले, कई घर तबाह
ज़ायोनी सैनिकों के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों और फ़िलिस्तीनियों के घरों पर बमबारी की।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोन शासन के युद्धक विमानों ने सोमवार की सुबह ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित सूदानिया क्षेत्र पर बमबारी की जिसमें कई फ़िलिस्तीनियों के घरों को नुक़सान पहुंचा।
इसी मध्य ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने पश्चिमोत्तरी ग़ज़्ज़ा के अलवाहा क्षेत्र पर तीन मीज़ाइल फ़ायर किए जिसके कारण क्षेत्र पूरी तरह तबाह हो गया और फ़िलिस्तीनियों की संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कहा है कि उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी के बैते लाहिया क्षेत्र में प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों पर भी युद्धक विमानों से पांच मीज़ाइल फ़ायर किए गये जिसके कारण क्षेत्र को बहुत नुक़सान पहुंचा और कई घर तबाह हो गये।
इसी मध्य ज़ायोनी शासन की नौकाओं ने ग़ज़्ज़ा के तटवर्ती क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनी मछुआरों पर फ़ायरिंग की। (AK)