यमन पर सऊदी अरब के भीषण हमले, 50 हताहत और घायल
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि तइज़ प्रांत पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी में 50 व्यक्ति हताहत व घायल हुए हैं।
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ के एक बाज़ार पर सऊदी अरब के भीषण हमले में 50 यमनी नागरिक हताहत और घायल हुए हैं और घायलों में से अनेक की स्थिति चिंताजनक है। यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने भी कहा है कि तइज़ में सऊदी अरब का अमानवीय अपराध यह दर्शाता है कि यमनी जनता के साथ लड़ाई में सऊदी अरब पराजित हो चुका है।
अंसारुल्लाह ने कहा है कि आले सऊद सरकार, पैसे के बल पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मत को अपने पक्ष में मोड़ देती है और इस प्रकार वह यमनी शहीदों के ख़ून को रौंदना चाहती है। ज्ञात रहे कि अमरीका ने मार्च 2015 में यमन पर ग़ैर क़ानूनी हमले शुरू किए थे। (HN)