ईरान को सीरिया में मज़बूत नहीं होने देंगेः नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54809-ईरान_को_सीरिया_में_मज़बूत_नहीं_होने_देंगेः_नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति में ईरान को सीरिया में कभी भी मज़बूत होने नहीं देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१७ १३:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान को सीरिया में मज़बूत नहीं होने देंगेः नेतनयाहू

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति में ईरान को सीरिया में कभी भी मज़बूत होने नहीं देंगे।

रश्याटूडे के अनुसार बेनयमिन नेतनयाहू ने कहा है कि वे कभी भी ईरान को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि वह सीरिया में अपनी सैन्य शक्ति को मज़बूत करे।  उन्होंने कहा कि हम अपनी नीति के अन्तर्गत सुरक्षा को मज़बूत करते रहेंगे जबकि ईरान को इस बात की अनुमति नहीं दी जाएगी कि वह सीरिया में मज़बूत होकर वहां से हमपर हमले करे।

नेतनयाहू ने कहा कि हम एेसा नहीं होने देंगे कि हमें स्मार्ट हथियारों से हमपर हमले किये जाएं।  ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम धरती, वायु और जल क्षेत्रों से स्वयं को मज़बूत कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस समय इस्राईल की वायु सेना के पास विश्व के आधुनिकतम हथियार और उपकरण हैं।