इस्राईली विमान ने फिर किया लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण
ज़ायोनी शासन के एक जासूसी विमान ने लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण किया।
अलआलम के अनुसार, लेबनानी सेना ने एक बयान में बताया कि ज़ायोनी शासन के इस जासूसी विमान ने गुरुवार की सुबह लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण किया। इस बयान के अनुसार, ज़ायोनी शासन का जासूसी विमान यारून क़स्बे के ऊपर से लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण करते हुए दक्षिणी लेबनान के क्षेत्रों के ऊपर उड़ान भरने के बाद लेबनान के कफ़्र कला क़स्बे की ओर से बाहर निकल गया।
इससे पहले 26 नवंबर को ज़ायोनी सेना के 2 फ़ाइटर जेट ने लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण करते हुए दक्षिणी लेबनान के नाक़ूरा क़स्बे के ऊपर उड़ान भरी थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सन 2006 में पारित हुए प्रस्ताव नंबर 1701 से लेबनान के ख़िलाफ़ इस्राईल द्वारा थोपी गयी 33 दिवसीय जंग के ख़त्म होने का रास्ता समतल हुआ था। इस प्रस्ताव में ज़ायोनी शासन को लेबनान के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की भड़काउ कार्यवाही से रोका गया है लेकिन ज़ायोनी शासन इस प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए आए दिन लेबनान की ज़मीनी, हवाई और समुद्री सीमाओं का अतिक्रमण करता है। (MAQ/N)