बौखलाये सऊदी अरब का हमला उसकी हार की निशानी हैः अलहूसी
यमन की उच्च क्रांति परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अली अलहूसी ने भी सऊदी गठबंधन के हमलों को यमन की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है
सऊदी गठबंधन ने दावा किया है कि यमन में मानवीय मामलों के समन्वयकर्ता जिमी मेकगोल्ड्रिक की विज्ञप्ति यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के पक्ष में है।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी ने यमन में अपने अपराधों पर पर्दा डालते हुए दावा किया कि मेकगोल्ड्रिक की विज्ञप्ति राजनीतिकरण और आम जनमत को दिग्भ्रमित करने की परिचायक है।
अलमालेकी ने इसी प्रकार दावा किया कि मेकगोल्ड्रिक ने जानबूझ कर अंसारुल्लाह का नाम अपनी विज्ञप्ति में लिया जो सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के खिलाफ है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने गुरूवार को घोषणा की है कि सऊदी गठबंधन के दो हवाई हमलों में यमन में 68 आम नागरिक मारे गये हैं।
मेकगोल्ड्रिक ने इसी प्रकार अपनी विज्ञप्ति में कहा कि सऊदी गठबंधन के पहले हवाई हमले में तइज़ नगर के एक बाज़ार को लक्ष्य बनाया गया जिसमें आठ बच्चों सहित 54 लोग मारे गये जबकि दूसरा हवाई हमला अलहुदैदा के एक खेत पर किया गया जिसमें एक ही परिवार के 14 लोग मारे गये।
यमन की उच्च क्रांति परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अली अलहूसी ने भी सऊदी गठबंधन के हमलों को यमन की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और कहा कि आम नागरिकों पर सऊदी गठबंधन के हमले आले सऊद की पराजय के चिन्ह हैं। MM