अमरीका, सीरिया में दाइश के आतंकवादियों की मदद कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54879-अमरीका_सीरिया_में_दाइश_के_आतंकवादियों_की_मदद_कर_रहा_है
गुरुवार की रात सीरिया में अमरीकी हैलिकॉप्टरों ने दाइश के कई कमांडरों को दैरुज्ज़ोर से हसका पहुंचाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१७ १५:४५ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिया में दाइश के आतंकवादियों की मदद कर रहा है

गुरुवार की रात सीरिया में अमरीकी हैलिकॉप्टरों ने दाइश के कई कमांडरों को दैरुज्ज़ोर से हसका पहुंचाया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी हैलिकॉप्टरों ने दैरुज्ज़ोर में काफ़ी नीची उड़ान भरी और दाइश के कई कमांडरों को सवार करके हसका के दक्षिणी इलाक़े में स्थानांतरित किया।

सूत्रों के मुताबिक़, अमरीकी हैलिकॉप्टरों में दाइश के कई प्रमुख सरग़ना सवार थे, जिन्हें सीरिया डेमोक्रेटिक लड़ाकों के पास पहुंचा दिया गया। यह एक रक़्क़ा में एक ऐसा गुट है, जिसके अधिकांश तत्व कुर्द हैं और उन्हें अमरीका का समर्थन प्राप्त है।

पिछले महीने भी अमरीकी हैलिकॉप्टरों ने दाइश के 47 आतंकवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान, स्थानांतरित किया था।

अमरीका विभिन्न तरीक़ों से तकफ़ीरी आतंकवादियों की मदद करता रहा है, यहां तक कि अमरीका आतंकवादियों को सीरियाई सेना के ठिकानों की जानकारी उपलब्ध कराता है, ताकि वह सीरियाई सैनिकों को निशाना बना सकें। msm