यमन, पश्चिमोत्तरी क्षेत्र पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55001-यमन_पश्चिमोत्तरी_क्षेत्र_पर_सऊदी_युद्धक_विमानों_की_बमबारी
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के पश्चिमोत्तरी प्रांत उमरान पर बमबारी की जिसमें कम से कम चार यमनी नागरिक हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१७ १४:४३ Asia/Kolkata
  • यमन, पश्चिमोत्तरी क्षेत्र पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के पश्चिमोत्तरी प्रांत उमरान पर बमबारी की जिसमें कम से कम चार यमनी नागरिक हताहत हो गये।

यमन की समाचार एजेन्सी सबा की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कई घर तबाह हो गये जबकि कई यमनी नागरिक घायल हो गये और कई की हालत चिंताजनक है। 

पिछले दिनों सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर भीषण बमबारी की है। शनिवार को हुदैदा प्रांत में सऊदी अरब की बमबारी में 30 आम नागरिक हताहत हो गये।

इसी मध्य यमन के अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन, फ़ाओ और यूनिसेफ़ ने यमन में अभूतपूर्व मानव त्रासदी की संभावना की ओर से सचेत किया है। इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि यमनी परिवार एक हज़ार से अधिक दिनों से बिना उचित खाद्य पदार्थ और स्वच्छ पानी के बिना जीवन गुज़ार रहे हैं। 

दूसरी ओर यमन की अलहुदैदा बंदरगाह का परिवेष्टन समाप्त करने के बारे में सऊदी अरब के दावे के बावजूद यह बंदरगाह यथावत बंद है। यमन के पश्चिम में स्थित हुदैदा बंदरगाह यमन की अत्याचारग्रस्त जनता की सहायता पहुंचाने का एक मात्र मार्ग है जो लगभग तीन साल से परिवेष्टन का शिकार है। (AK)