दाइश का हमास के ख़िलाफ़ जंग का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55301-दाइश_का_हमास_के_ख़िलाफ़_जंग_का_एलान
आतंकी संगठन दाइश ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक संगठन हमास के विरुद्ध जंग का एलान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०१८ १६:५० Asia/Kolkata
  • दाइश का हमास के ख़िलाफ़ जंग का एलान

आतंकी संगठन दाइश ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक संगठन हमास के विरुद्ध जंग का एलान कर दिया है।

इस्राईल के ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए विख्यात हमास संगठन के विरुद्ध दाइश के एलाने जंग से एक बार फिर यह बहस तेज़ हो गई है कि दाइश की स्थापना अमरीका और उसके घटकों के द्वारा ही हुई है और इसका लक्ष्य और अमरीका और उसके घटकों के हितों की रक्षा करना है।

दाइश की मिस्री विंग ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने एक व्यक्ति को मौत का घाट इस लिए उतारा कि आतंकियों के अनुसार उस व्यक्ति ने हमास से सहयोग किया था।

वीडियो में नज़र आने वाले एक आतंकी ने कहा कि हम अपने साथियों से कहते हैं कि हमास के ठिकानों पर हमले करें, उनकी चेकपोस्टों को ध्वस्त कर दें, उनकी संस्थाओं को निशाना बनाएं।

दाइश की मिस्री विंग अपनी बर्बरता के लिए जानी जाती है। इन आतंकियों ने सिनाई मरुस्थल में तथा मिस्र के कई शहरों में कई आतंकी हमले किए हैं।

यह वीडियो एसी स्थिति में सामने आया है कि जब हमास ने मिस्र के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सहयोग शुरू किया है।

अमरीका ने सीरिया और इराक़ में भी दाइश को अपने लक्ष्यों के लिए प्रयोग करने की कोशिश की लेकिन उसकी योजना सफल नहीं हो पायी।