यमन में दयनीय मानवीय स्थिति से संयुक्त राष्ट्र संघ चिंतित
Jan ०७, २०१८ १५:०९ Asia/Kolkata
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानव सहायता के मामलों के अधिकारी ने यमन की दयनीय मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के मानवीय सहायता के सहायक मार्क लोकोक ने यमन में दयनीय मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त यमन पर सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों को रुकवाने की मांग की है।
लोकोक ने बल दिया कि सशस्त्र झड़पों के कारण यमन में व्यापक स्तर पर लोग मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं और इस देश का आधारभूत ढांचा तबाह हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के इस अधिकारी ने इसी प्रकार यमन की बंदरगाहों के खुला रहने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यमनियों में अब खाद्य पदार्थ, दवाओं और ऊर्जा की कमी को सहन करने की क्षमता नहीं है। (AK)
टैग्स