सऊदी अरब, इस्राईल से आयरन डोम ख़रीदेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55563-सऊदी_अरब_इस्राईल_से_आयरन_डोम_ख़रीदेगा
सऊदी अरब ने इस्राईल के साथ रिश्ते सामान्य करने की घोषणा के बाद अब तेल-अवीव से मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम ख़रीदने की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१८ १६:२२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, इस्राईल से आयरन डोम ख़रीदेगा

सऊदी अरब ने इस्राईल के साथ रिश्ते सामान्य करने की घोषणा के बाद अब तेल-अवीव से मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम ख़रीदने की बात कही है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, रियाज़ में यूरोपीय हथियारों की डीलरों का कहना है कि सऊदी अरब, आयरन डोम समेत इस्राईली हथियार ख़रीदना चाहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी सैन्य अधिकारी संयुक्त अरब इमारात की राजधानी अबू ज़हबी में इस्राईली मिसाइल रक्षा प्रणाली का मुआयना भी कर चुके हैं।

सऊदी अरब, यमनी स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह के बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए इस्राईली मिसाइल रक्षा प्रणाली ख़रीदने का प्रयास कर रहा है।

इसके अलावा, सऊदी अरब और इस्राईल अमरीका के साथ मिलकर ईरान की बढ़ती सामरिक शक्ति का भी मुक़ाबला करना चाहते हैं।

सऊदी अरब और इस्राईल के बीच कूटनीतिक संबंध नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच ख़ुफ़िया सहयोग जारी है। msm