सऊदी अरब में फिर एक राजकुमार गिरफ़तार
सऊदी अरब में एक और राजकुमार को गिरफ़तार कर लिया गया है, गिरफ़तार होने वाले राजकुमार वही हैं जिन्होंने हाल ही में 11 राजकुमारों की गिरफ़तारी के उन कारणों का खंडन किया था जो प्रशासन की ओर से इन राजकुमारों की गिरफ़तारी के बारे में मीडिया को बताए गए थे।
वाटर स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन के प्रमुख अब्दुल्लाह बिन सऊद बिन मुहम्मद को उनके पद से हटाने के बाद गिरफ़तार करके अलहायर जेल इस लिए भेज दिया गया कि उन्होंने 11 राजकुमारों की गिरफ़तारी के बारे में सरकार की ओर से की जाने वाली घोषणा के तरीक़े पर आपत्ति जताई थी।
अब्दुल्लाह बिन सऊद ने एक आडिया क्लिप जारी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 11 राजकुमारों की गिरफ़तारी के बारे में जो यह कारण बताया गया है कि वह बिजली और पानी का बिल अदा करने पर आपत्ति कर रहे थे, ग़लत है। उन्होंन कहा कि सरकार की ओर से बताई जा रही गिरफ़तारी की वजह सही नहीं है।
कुछ दिनों पहले हर्जाना अदा करके जो राजकुमार आज़ाद किए गए हैं उनके पैरों में एक इलेक्ट्रानिक चिप लगा दी गई है ताकि उनकी उपस्थिति के स्थान के बारे में प्रशासन को हर समय जानकारी रहे।