कई सऊदी राजकुमारों की हत्या की साज़िश का भंडाफोड़
सऊदी युवराज एवं रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अपने रास्ते में रुकावट बनने वाले राजकुमारों की हत्या की साज़िश रच रहे हैं।
रियाज़ में सऊदी शाह के महल के सामने प्रदर्शन करने वाले 11 सऊदी राजकुमारों की गिरफ़्तारी और सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 3 राजकुमारों की मौत पर अंतरराष्ट्रीय अदालत के पूर्व जज एवं अंतरराष्ट्रीय अधिकारों की यूरोपीय संस्था के प्रमुख महमूद रफ़त क़ाज़ी ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि आले सऊद शासन कुछ और राजकुमारों की हत्या करना चाहता है, ताकि बिन सलमान के शाह बनने के रास्ते में कोई रुकावट न बनें और दूसरे राजकुमार उनका विरोध करने का साहस नहीं कर सकें।
क़ाज़ी ने ट्वीट करके कहा है कि रियाज़ में महल के सामने से पकड़े गए 11 राजकुमारों के साथ अल-हायर जेल में कुछ होने वाला है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इन 11 राजकुमारों को शाह के महल के सामने विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
इन राजकुमारों की हत्या की साज़िश का भंडाफोड़ हो गया है। इनकी हत्या से आले सऊद शासन कई लक्ष्य एक साथ साधना चाहता है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, गिरफ़्तार किए गए राजकुमार अपने बिजली और पानी के बिलों के भुगतान की मांग को लेकर सऊदी शाह के महल के सामने एकत्रित हुए थे, हालांकि सूत्रों का कहना है कि उनका विरोध अपने कई रिश्तेदारों के लापता होने और पूर्व युवराज मोहम्मद बिन नायफ़ के बारे में कोई ख़बर नहीं होने के कारण था। msm