लेबनान, इस्राईल का जासूसी उपकरण ज़ब्त और जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़
लेबनानी पुलिस ने देश के दक्षिणी प्रांत नबातिया में इस्राईल का एक जासूसी उपकरण ज़ब्त किया है।
लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को सूचना दी है कि यह जासूसी उपकरण लितानी नदी के उत्तर में पश्चिमी ज़वतर क़स्बे के पास से ज़ब्त किया गया है।
31 अक्तूबर को लेबनानी सुरक्षा बलों ने देश में एक इस्राईली जासूसी नेटवर्क का भंडोफोड़ किया था। इस जासूसी नेटवर्क के एजेंट संवेदनशील सूचनाएं इस्राईल की जासूसी एजेंसी मोसाद को पहुंचा रहे थे।
लेबनान के टीवी चैनल अलमयादीन से बात करते हुए लेबनान के एक सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अब्बास इब्राहीमी ने बताया था कि जासूसी का यह नेटवर्क एक सीरियाई नागरिक पॉल जॉर्ज ख़ोयरी चला रहा था।
पिछले 13 अगस्त को लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने बेरूत से 52 किलोमीटर दक्षिण पूरब में बरूक गांव के पास से एक इस्राईली जासूसी उपकरण ज़ब्त किया था।
उस उपकरण को इस्राईली सेना ने रिमोट द्वारा धमाके से उड़ा दिया था, ताकि उसमें मौजूद जानकारियां लेबनानी अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकें।
हालांकि हिज़्बुल्लाह ने ट्रांसमिशन रीसिवर समेत उस उपकरण के कुछ हिस्सों को सुरक्षित करके कुछ जानकारियां प्राप्त कर ली थीं।
इस घठना के बाद, हिज़्बुल्लाह और लेबनानी सेना ने सीमा के निकट लगाए गए जासूसी के कुछ अन्य उपकरणों को खोज निकाला था। msm