सऊदी शासन की आलोचना करने पर इतनी बड़ी सज़ा!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55677-सऊदी_शासन_की_आलोचना_करने_पर_इतनी_बड़ी_सज़ा!
सऊदी राजकुमार की एक ऑडियो के सामने आने के बादे उनके ख़िलाफ़ आले सऊद शासन के युवराज ने कड़ी कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१८ १३:४१ Asia/Kolkata
  • सऊदी शासन की आलोचना करने पर इतनी बड़ी सज़ा!

सऊदी राजकुमार की एक ऑडियो के सामने आने के बादे उनके ख़िलाफ़ आले सऊद शासन के युवराज ने कड़ी कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी राजकुमार अब्दुल्लाह बिन सऊद बिन मुहम्मद को सरकार की आलोचना करने के आरोप में अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

अरब मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी राजकुमार अब्दुल्लाह बिन सऊद बिन मुहम्मद “मेरी टाइम” खेल संघ के प्रमुख थे। ख़बरों के अनुसार अब्दुल्लाह बिन सऊद की नौकरी से बर्ख़ास्तगी के बाद उनके स्थान पर अब एक सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बर्ख़ास्त सऊदी राजकुमार का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोपों में राजकुमारों की गिरफ़्तारी को लेकर सऊदी सरकार की आलोचना की थी। मीडिया में आए ऑडियो में, राजकुमार को यह कहते सुना जा सकता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ़्तार किए गए 11 सऊदी राजकुमारों को झूठे आरोपों के तहत गिरफ़्तार किया गया है।

ज्ञात रहे कि गत 4 जून को क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी ने सैकड़ों राजकुमारों, उद्यमियों तथा मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लिया था। गिरफ़्तार किए गए लोगों में पूर्व सऊदी नरेश शाह अब्दुल्लाह के बेटे मुतइब बिन अब्दुल्लाह, पूर्व इंटेलीजेन्स चीफ़ बंदर बिन सुलतान और अरबपति व्यापारी वलीद बिन तलाल भी शामिल थे। (RZ)