सीरिया में 70 आतंकवादी ढ़ेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55717-सीरिया_में_70_आतंकवादी_ढ़ेर
सीरिया के इदलिब प्रांत में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१८ १२:२१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में 70 आतंकवादी ढ़ेर

सीरिया के इदलिब प्रांत में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने स्वयं सेवी बलों के सहयोग से इदलिब प्रांत में आतंकवादी गुट "अहरारुश्शाम" के तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जिसमें इस आतंकवादी गुट के कई सरगना भी मारे गये।

समाचार एजेन्सी स्पूतनिक ने भी घोषणा की है कि सशस्त्र विद्रोहियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करके दमिश्क के पूर्व में सीरियाई सैनिकों के ठिकानों को लक्ष्य बनाया।

ज्ञात रहे कि दमिश्क का पूर्वी क्षेत्र उन क्षेत्रों में शामिल है जहां तनाव कम करने के लक्ष्य से संघर्ष विराम चल रहा है पंरतु आतंकवादी गुटों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करके सीरियाई सैनिकों के ठिकानों पर हमला किया।

सीरिया संकट के समाधान के लिए ईरान, रूस और तुर्की के मध्य मई 2017 को क़ज़्ज़ाकिस्तान में जो चौथे चरण की वार्ता हुई थी उसमें सीरिया में तनाव कम करने के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाये जाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। MM