हिज़्बुल्लाह से टकराव की कोई संभावना नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55723-हिज़्बुल्लाह_से_टकराव_की_कोई_संभावना_नहीं_है
लेबनान के प्रधान मंत्री साद अल-हरीरी ने कहा है कि सरकार में हिज़्बुल्लाह के शामिल होने से देश में राजनीतिक स्थिरता बढ़ी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१८ १३:३३ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह से टकराव की कोई संभावना नहीं है

लेबनान के प्रधान मंत्री साद अल-हरीरी ने कहा है कि सरकार में हिज़्बुल्लाह के शामिल होने से देश में राजनीतिक स्थिरता बढ़ी है।

शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जरनल से बात करते हुए लेबनानी प्रधान मंत्री का कहना था कि वह हिज़्बुल्लाह से टकराव नहीं चाहते हैं।

साद हरीरी ने उल्लेख किया कि हिज़्बुल्लाह लेबनानी सरकार का हिस्सा है और राष्ट्रीय सरकार में देश की सभी पार्टियों का सहयोग है।

उन्होंने हिज़्बुल्लाह से टकराव की संभावना से इनकार करते हुए कहा, उनका प्रयास है कि अपने देश को सऊदी अरब और ईरान के बीच जारी खींचातानी से दूरे रखें।

साद हरीरी ने पिछले वर्ष के अंत में सऊदी अरब के जाल में फंसकर अपने पद से इस्तीफ़े की घोषणा कर दी थी, लेकिन लेबनानी राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया था।

लेबनानी प्रधान मंत्री ने इसके बावजूद दावा किया कि सऊदी अरब उनके देश के आंतरिक मामलों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं करता है। msm