अमरीका की तुलना में तुर्की अधिक सुरक्षित देशः ओग़लो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55759-अमरीका_की_तुलना_में_तुर्की_अधिक_सुरक्षित_देशः_ओग़लो
चावुश ओग़लो ने कहा है कि तुर्की आज भी अमरीका की अपेक्षा बहुत सुरक्षित देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • अमरीका की तुलना में तुर्की अधिक सुरक्षित देशः ओग़लो

चावुश ओग़लो ने कहा है कि तुर्की आज भी अमरीका की अपेक्षा बहुत सुरक्षित देश है।

तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका में प्रतिदिन विभिन्न होने वाली गोलीबारी में मारे जाने वालों की संख्या की ओर यदि ध्यान दिया जाए तो उसकी तुलना में बहुत सुरक्षित देश है। चावुश ओग़लो का यह बयान अमरीकी विदेश मंत्रालय के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें अमरीकी नागरिकों को तुर्की की यात्रा के बारे में सचेत किया गया है।  अमरीकी बयान में कहा गया है कि देश के नागरिक तुर्की की यात्रा करने में सावधानी बरतें।  इस बयान पर तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि तुर्की अब भी अमरीका की तुलना में बहुत सुरक्षित देश है।

ज्ञात रहे कि एक सर्वेक्षण के अनुसार सन 2017 के दौरान अमरीका के विभिन्न नगरों में गोलीबारी की लगभग साठ हज़ार घटनाएं घटीं जिसमें परिणाम स्वरूप 15 हज़ार से अधिक लोग मारे गए जबकि 30 हज़ार से अधिक अन्य घायल हुए।