इराक़, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने स्वयं सेवी बलों का समर्थन किया
इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और स्वयं सेवी संगठन के प्रमुख फ़ालेह फ़य्याज़ ने कहा है कि स्वयं सेवी बल, धर्म गुरुओं के फ़त्वों का परिणाम है जिसने सांप्रदायिकता को एक ओर रखते हुए देश को उसकी राष्ट्रीय पहचान दिलाई है और उसका सही स्थान दिलाया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शनिवार को हश्दुश्शाबी चिकित्सा कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए दाइश से युद्ध सहित विभिन्न मोर्चों पर हश्दुश्शाबी के चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वयं सेवी बलों की उपस्थिति की आवश्यकता पर बल दिया है।
दूसरी ओर करकूक पुलिस प्रमुख हामिद अलअबीदी ने करकूक प्रांत में दाइश के दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है। उनका कहना था कि हवीजा क्षेत्र में स्वयं सेवी बलों के घेरे में आने के बाद एक दाइश के एक आतंकी ने स्वयं को धमाके से उड़ा लिया।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने हवाए गांव में आतंकवादी गुट दाइश के एक आतंकी को ढेर कर दिया।
इराक़ी सेना के कमान्डर जनरल अब्दुल अमीर यारल्लाह का कहना है कि संयुक्त सेना हवीजा शहर के केन्द्र 360, तीन शहरों पर आधारित 5 हज़ार 500 किलोमीटर के क्षेत्र को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा चुकी है। (AK)