सीरिया, इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55803-सीरिया_इदलिब_के_उपनगरीय_क्षेत्रों_में_आतंकियों_के_ठिकानों_पर_बमबारी
सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ १७:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी

सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं।

सीरिया के वाॅर मीडिया सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की वायु सेना के युद्धक विमानों ने इदलिब के ख़ान शैख़ून और तमानेआ क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की। सीरिया की वायु सेना की कार्यवाही के कारण उन क्षेत्रों पर सेना ने दोबारा नियंत्रण प्राप्त कर लिया जिन पर पिछले 24 घंटे पहले तक नुस्रा फ़्रंट और अन्य आतंकवादी संगठनों का नियंत्रण था।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हलब के अस्सफ़ीरा क्षेत्र में आतंकी गुट दाइश से भीषण झड़पों के बाद इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है।

इसी मध्य सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के हरस्ता के उपनगरीय क्षेत्रों में अपनी प्रगति जारी रखी है और पूर्वी ग़ोता में सेना की कार्यवाही में रहमान ब्रिगेड का सरग़ना अबू अला हिन्देसा मारा गया। 

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि आतंकवादी गुटों ने राजधानी दमिश्क़ के ज़हियाए असद नामक क्षेत्र पर मार्टर गोला फ़ायर किया जिसमें संभावित रूप से होने वाले नुक़सान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। (AK)