हैदर अलएबादी ने किया चुनाव के लिए नामांकन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55835-हैदर_अलएबादी_ने_किया_चुनाव_के_लिए_नामांकन
इराक़ के प्रधानमंत्री अलएबादी ने संसदीय चुनाव के लिए नामांकन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१८ ११:१६ Asia/Kolkata
  • हैदर अलएबादी ने किया चुनाव के लिए नामांकन

इराक़ के प्रधानमंत्री अलएबादी ने संसदीय चुनाव के लिए नामांकन किया है।

रोएटर्ज़ के अनुसार इराक़ के वर्तमान प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने इस देश में कराए जाने वाले संसदीय चुनावों के लिए नामांकन किया है।  इराक़ में 12 मई 2018 को संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।  हैदर अलएबादी सन 2014 में इराक़ के राष्ट्रपति बने थे।  हैदर अलएबादी, दाइश के विरुद्ध सैन्य अभियान में कमांडर के रूप में भूमिका निभा चुके हैं।  वे 2014 में नूरी मालेकी के बाद इराक़ के प्रधानमंत्री बने थे।

इराक़ की अद्दावा पार्टी के प्रमुख तथा इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने भी शनिवार को अपना नामांकन करवाया था।