सैदा में विस्फोट, हमास के नेता बचे बाल-बाल
Jan १४, २०१८ १३:३२ Asia/Kolkata
हमास के एक नेता को लक्ष्य बनाकर सैदा नगर में विस्फोट किया गया।
अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार रविवार को लेबनान के सैदा नगर में कार बम विस्फोट हुआ। यह कारबम विस्फोट सैदा नगर के "अलबुस्तानुल कबीर" क्षेत्र में हुआ। सूत्रों के अनुसार जिस समय यह विस्फोट हुआ उस समय क्षेत्र में एक इस्राईली विमान को उड़ते देखा गया। अलमुस्तक़बिल टीवी चैनेल के अनुसार यह कार बम विस्फोट, हमास के एक नेता को लक्ष्य बनाकर किया गया था। हालांकि विस्फोट से हमास के नेता "अबू हम्ज़ा हमदान" को कोई क्षति नहीं पहुंची। रोएटर के अनुसार विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। "अबू हम्ज़ा हमदान" लेबनान में हमास का नेतृत्व करते हैं।
टैग्स