बग़दाद में भीषण बम विस्फोट 87 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55895-बग़दाद_में_भीषण_बम_विस्फोट_87_हताहत_व_घायल
इराक की राजधानी बग़दाद में दो आत्मघाती हमले में 87 व्यक्ति हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१८ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में भीषण बम विस्फोट 87 हताहत व घायल

इराक की राजधानी बग़दाद में दो आत्मघाती हमले में 87 व्यक्ति हताहत व घायल हो गये।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि दोनों विस्फोट आज सुबह बग़दाद के साहतुत्तैरान क्षेत्र में हुए। अलआलम टीवी चैनल ने भी बताया है कि दोनों विस्फोटों में 21 लोग हताहत हुए हैं जबकि घायलों की संख्या 66 बताई है।

इराक की शफ़क़ न्यूज़ साइट ने भी बताया है कि विस्फोट के ज़िम्मेदार आत्मघाती थे और दोनों साहतुत्तैरान क्षेत्र के मज़दूरों के मध्य गये और वहां उन्होंने स्वयं को उड़ा लिया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति के चिंताजनक होने के कारण मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि की आशंका मौजूद है। MM