अमरीका की सैन्य कार्यवाही की सीरिया ने की निंदा
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके इस देश के पूर्वोत्तरी सीरिया में अमरीका की ओर से नई सेना के गठन की निंदा की है।
सीरिया के विदेश मंत्रालय के बयान में इस देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया गया है।
सोमवार को सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा गया है कि अमरीका की यह कार्यवाही दर्शाती है कि वह सीरिया के साथ अपनी दुश्मनी को जारी रखते हुए उसके विरुद्ध षडयंत्र को आगे बढ़ा रहा है। इस बयान में कहा गया है कि अमरीकी सरकार ने जो कुछ किया है वह सीरिया संकट के समाधान के मार्ग की बाधा रहा है और यह अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। सीरिया के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार जो भी इस सेना की सदस्यता ग्रहण करता है उसने सीरियन राष्ट्र के साथ विश्वासघात किया है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी नेतृत्व में बने तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने रविवार को घोषणा की है कि सीरिया के कुर्द क्षेत्रों में वह सीमा की सुरक्षा के उद्देश्य से 30 हज़ार सैनिकों की एक सेना बना रहा है।