अमरीका से कुर्दों को मिले मोबाइल एंटी एयरक्रांफ्ट मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56067-अमरीका_से_कुर्दों_को_मिले_मोबाइल_एंटी_एयरक्रांफ्ट_मिसाइल
सीरिया के कुर्दों ने अमरीका से मिसाइल प्राप्त किये हैं जो मोबाइल एंटी एयरक्राॅफ्ट हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ ११:५७ Asia/Kolkata
  • अमरीका से कुर्दों को मिले मोबाइल एंटी एयरक्रांफ्ट मिसाइल

सीरिया के कुर्दों ने अमरीका से मिसाइल प्राप्त किये हैं जो मोबाइल एंटी एयरक्राॅफ्ट हैं।

सीरिया के कुर्दों ने अमरीका से गोपनीय ढ़ग से मोबाइल एंटी एयरक्राॅफ्ट मिसाइल हासिल किये हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार सीरिया के कुर्दों ने पिछले सप्ताह इदलिब प्रांत के इफरीन क्षेत्र में अमरीकियों से मोबाइल एंटी एयरक्राॅफ़्ट मिसाइल प्राप्त किये हैं।  सूत्रों का कहना है कि अभी इनकी संख्या स्पष्ट नही हुई है किंतु यह मिसाइल कुर्दों को एक गोपनीय समझौते के अन्तर्गत दिये गए हैं।  बताया गया है कि इन मिसाइलों का प्रयोग कुर्दों पर छापामारों के हमले की स्थिति में किया जाएगा।

इसी बीच सीरिया के एक कुर्द कमांडर ने तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सीरिया के कुर्द अपनी सुरक्षा के लिए तैयार हैं।  रजब तैयार अर्दोग़ान ने सीरिया के सशस्त्र कुर्दों को आतंकवादी बताते हुए कहा था कि हम जल्द ही उनको पराजित कर देंगे।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा था कि उत्तरी सीरिया में इस देश की सेना की कार्यवाही के परिणाम बहुत जल्द ही सामने आएंगे।