अमरीकी कार्यवाही पर हमास की तीखी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56143-अमरीकी_कार्यवाही_पर_हमास_की_तीखी_प्रतिक्रिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की दी जाने वाली सहायता रोके जाने पर अमरीका की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१८ १३:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कार्यवाही पर हमास की तीखी प्रतिक्रिया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की दी जाने वाली सहायता रोके जाने पर अमरीका की कड़ी निंदा की है।

अमरीका की ओर से फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्रसंघ की संस्था UNRWA की सहायता रोके जाने पर हमास ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है।

हमास का कहना है कि इस काम से अमरीका का उद्देश्य, शरणार्थी फ़िलिस्तीनियों की उनकी मातृभूमि जाने से रोकना है।  हमास ने गुरूवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इस प्रकार के काम से अमरीका का उद्देश्य, फ़िलिस्तीनियों को परेशान करना और उन्हें उनकी मातृभूमि वापस आने से रोकना है।  हमास ने अमरीकी प्रशासन के इस फैसले को शत्रुतापूर्ण निर्णय बताया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने कहा है कि उसने अनरवा को दी जाने वाली 300 मिलियन डालर की वार्षिक सहायता से 125 मिलयन डाॅलर की सहायता रोक दी है। अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नाएर्ट ने बताया है कि अगले चरण में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली सहायता से 55 मिलियन डालर की कटौती की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन ने 55 लाख से अधिक फ़िलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से बेदख़ल कर दिया है।  इनमे से चार लाख फ़िलिस्तीनी, लेबनान के 12 शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।  संयुक्त राष्ट्रसंघ की संस्था UNRWA एेसे फ़िलिस्तीनियों के लिए काम करती है।