सीरिया, कुर्दों ने तुर्की के हमलों को रोकने की मांग की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56245-सीरिया_कुर्दों_ने_तुर्की_के_हमलों_को_रोकने_की_मांग_की
सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पीवाईडी ने विश्व समुदाय से सीरिया के इफ़रीन क्षेत्र पर तुर्की के हमलों और बमबारी को रुकवाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१८ १२:०५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, कुर्दों ने तुर्की के हमलों को रोकने की मांग की

सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पीवाईडी ने विश्व समुदाय से सीरिया के इफ़रीन क्षेत्र पर तुर्की के हमलों और बमबारी को रुकवाने की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पीवाईडी ने एक बयान में विश्व समुदाय और दुनिया की नागरिक व क़ानूनी संस्थाओं और संगठनों से मांग ही है कि वह इफ़रीन क्षेत्र के निवासी दस लाख लोगों के बारे में अपनी ज़िम्मेदारियां निभाएं।

सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पीवाईडी ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से मांग की है कि इफ़रीन पर तुर्की के हमले को रुकवाने के लिए त्वरित कार्यवाही करे और उत्तरी सीरिया के इस क्षेत्र को शांत क्षेत्र घोषित किया जाए।

ज्ञात रहे कि सीमावर्ती क्षेत्र करीकख़ान और हसा में तैनात तुर्क सैनिकों ने शुक्रवार को सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पीवाईडी के ठिकानों पर बमबारी की थी। (AK)