दक्षिणी सऊदी अरब पर यमनी फ़ोर्स की बैलिस्टिक मीज़ाईल से कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56301-दक्षिणी_सऊदी_अरब_पर_यमनी_फ़ोर्स_की_बैलिस्टिक_मीज़ाईल_से_कार्यवाही
यमनी फ़ोर्स ने दक्षिणी सऊदी अरब पर एक बार फिर बैलिस्टिक मीज़ाईल से जवाबी कार्यवाही की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०१८ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • इस (फ़ाइल फ़ोटो) में 3 क़ाहिर एम-2 बैलिस्टिक मीज़ाईल यमन की राजधानी सनआ में रखे हुए दिखाई दे रहे हैं जिसे यमनी फ़ोर्स ने ख़ुद बनाया है
    इस (फ़ाइल फ़ोटो) में 3 क़ाहिर एम-2 बैलिस्टिक मीज़ाईल यमन की राजधानी सनआ में रखे हुए दिखाई दे रहे हैं जिसे यमनी फ़ोर्स ने ख़ुद बनाया है

यमनी फ़ोर्स ने दक्षिणी सऊदी अरब पर एक बार फिर बैलिस्टिक मीज़ाईल से जवाबी कार्यवाही की।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की मीज़ाईल इकाई ने शनिवार को दोपहर बाद यह कार्यवाही की। अंसारुल्लाह आंदोलन की मीज़ाईल इकाई ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में ‘क़ुव्वह’ सैन्य छावनी को निशाना बनाया।

तुर्क न्यूज़ एजेंसी अनातोली के अनुसार, अंसारुल्लाह आंदोलन ने शनिवार की शाम एक बयान में बताया कि फ़ायर किया गया मीज़ाईल कम दूरी का बैलिस्टिक मीज़ाईल था जो अपने लक्ष्य पर जाकर लगा।

इसी के साथ सऊदी मीडिया ने दावा किया कि देश के मीज़ाईल तंत्र ने अंसारुल्लाह द्वारा नजरान की ओर फ़ायर किए गए मीज़ाईल को  बीच में ही तबाह कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, अंसारुल्लाह की मीज़ाईल इकाई ने राजधानी सनआ के उत्तरी भाग में स्थित दैलमी हवाई छावनी से यह बैलिस्टिक मीज़ाईल नजरान की ओर फ़ायर किया।

यह पिछले एक महीने के भीतर यमन से सऊदी अरब फ़ायर होने वाला इस तरह का पांचवा मीज़ाईल है।

यमन पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी गठबंधन फ़ोर्स के प्रवक्ता तुर्की बिन सालेह अलमालेकी ने बुधवार की रात प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि मार्च 2015 से जबसे यमन पर सऊदी अरब का हमला शुरु हुआ है, उस समय से अब तक यमन से 87 मीज़ाईल सऊदी अरब की भूमि पर फ़ायर हुए हैं। (MAQ/N)