सऊदी शहज़ादों की मुसीबत में कोई कमी नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56367-सऊदी_शहज़ादों_की_मुसीबत_में_कोई_कमी_नहीं
अपने ही देश में सऊदी अरब के शहज़ादों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१८ ०८:१९ Asia/Kolkata
  • सऊदी शहज़ादों की मुसीबत में कोई कमी नहीं

अपने ही देश में सऊदी अरब के शहज़ादों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

सऊदी अरब के पूर्व शासक के बेटे अब्दुल अज़ीज़ बिन फ़हद के इंटर काॅन्टिनेन्टल होटल पर वर्तमान सरकार ने क़ब्ज़ा कर लिया गया।

अश्शर्क़ समाचारपत्र के अनुसार शाह फहद के बेटे अब्दुल अज़ीज़ के काॅन्टिनेन्टल होटल पर सऊदी सरकार ने क़ब्ज़ा कर लिया।  अब्दुल अज़ीज़ की संपत्ति 10 अरब डालर से अधिक बताई जाती है।  शाह फहद के बेटे अब्दुल अज़ीज़ को सितंबर में गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है।  अब्दुल अज़ीज़ बिन फ़हद का फाइव स्टार होटल पवित्र नगर मक्के में है।

ज्ञात रहे कि आर्थिक भ्रष्टाचार से संघर्ष के नाम पर सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान इस देश के कई शहज़ादों को गिरफ़्तार करवा चुके हैं।  शहज़ादों को गिरफ़्तार करने के बाद वे इन शहज़ादों की संपत्तियों पर हाथ साफ कर रहे हैं।