ट्रम्प के फैसले के विरुद्ध फ़िलिस्तीनियों के प्रदर्शन जारी
बैतुल मुक़द्दस के संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले के सात सप्ताह गुज़र जाने के बावजूद फ़िलिस्तीनियों का विरोध अब भी जारी है।
बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी घोषित करने के ट्रम्प के निर्णय के बाद से आरंभ फ़िलिस्तीनियों के विरोध प्रदर्शन उसी तेज़ी के साथ लगातार जारी हैं।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनियों के प्रदर्शनों को कुचलने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है किंतु इस अवैध शासन की दमनकारी नीतियों के बावजूद फ़िलिस्तीनियों के विरोध प्रदर्शन रूक नहीं रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनों में कम से कम 21 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं जबकि घायलों की संख्या कई हज़ार बताई जा रही है। सबसे अधिक फ़िलिस्तीनी, ग़ज़्ज़ा पट्टी में घायल हुए हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जब से बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी घोषित किया है तब से न केवल फ़िलिस्तीन में बल्कि संसार के बहुत से क्षेत्रों में प्रदर्शन रहे हैं।